राजस्थान सरकार मेंढ़ा नदी को यमुना नदी से जोड़ दे तो सैकड़ों गांवों का उद्धार हो जाएगा
संवाददाता कानाराम प्रजापती
नावां सिटी - उपखंड मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम डाबसी पुल से बहने वाली मेढा नदी धीरे धीरे लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। मेंढा नदी का उदगम स्थल नीम का थाना के पास है वहां से यमुना नदी करीब 160 किमी दूर है अगर राजस्थान सरकार किसी योजना के तहत मेंढ़ा नदी को यमुना से जोड़ दे तो करीब 160 किलोमीटर में बसने वाले सैकड़ों गांवों के लिए पानी का स्थाई समाधान हो जाएगा
इन गांवों से गुजरती थी मेंढ़ा नदी जिसका आज आस्तिक नहीं रहा
नीम का थाना से हस्तेडा लालासर बड़ी डुगरी, रेनवाल, मिंडा, ठिकरिया कलां, खारड़ा कला, से होती हुई डाबसी पुल के नीचे से सीधे सांभर झील में प्रवेश करती है।
मेंढ़ा नदी को यमुना नदी से जोड़ दिया जाए तो सैकड़ों गांवों का उद्धार हो जाएगा
मेंढ़ा नदी से सैकड़ों गांवों के लिए वरदान साबित होने वाली मेंढ़ा नदी अब धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है इसी वर्ष 2021 आधा श्रावण माह गुजर जाने के बाद भी मेंढ़ा नदी में पानी नहीं आया। पिछले 40 वर्षो से नदी करीब एक बार ही नदी में पानी नाम मात्र का आया था। मेंढ़ा नदी नहीं बहने की वजह जगह जगह एनिकट बना दिए गए। , विश्व प्रसिद्ध सांभर झील में भी मेंढ़ा नदी का पानी नही आने से नमक उत्पादन पर भी बहुत गहरा धक्का लगा है। वही नमक उत्पादन भी बंद होने के कगार पर पहुंच चुका है। जब नदी बहती थी तब कुओं का जलस्तर मात्र 15 से 20 फुट था अभी वर्तमान में 100 फुट से अधिक पहुंचने पर पानी वो भी खारा आता है। वर्ष 1982 के पुर्व में यह नदी हर वर्ष बहती थी। मेंढ़ा नदी को यमुना नदी से जोड़ दिया जाए तो सैकड़ों गांवों के लिए पानी का स्थाई समाधान हो सकता है। वही मेंढ़ा नदी कहीं गांवों के लिए वरदान साबित हो सकती है।
इनका कहना है
1, राजस्थान सरकार को उचित प्रयास करना चाहिए और लुप्त हुई मेंढ़ा नदी को यमुना नदी से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए ( प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेश गुर्जर नावां सिटी )
2, मेंढ़ा नदी नहीं बहने से जलस्तर गहरा चला गया है आस पास के गांवों में पानी की बड़ी समस्या उत्पन्न हो चुकी है ( बंशी लाल प्रजापति स्थानीय निवासी )
3, मेंढ़ा नदी नहीं बहने से कुओं का जलस्तर गहरा चला गया है। जिससे पानी की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है( ज्ञानाराम गुर्जर समाजसेवी ग्राम पंचायत गोविन्दी)

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ