Report - DeshDeepak Kirodiwal
चूरू-- राजस्थान शिल्प और माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर ने कहा की शिक्षा ही जड़ी बूटी है जो समाज को जागरूक कर विकसित बना सकती है । उन्होने कहा की शिक्षित समाज ही एक सुन्दर और खुशहाल देश का निर्माण कर सकता है । शिक्षा और स्वास्थ्य उतम होगें तभी खुशहाली आयेगी । गेदर मंगलवार सांय को ओंकार वाटिका में प्रजापति समाज की जाजम बैठक को संबोधित कर रहे थे । उन्होने कहा की शिल्प और माटी कला बोर्ड की जिम्मेदारी मुझे मिली है , इसमें मैं उत्कृष्ट देने का पूरा प्रयास करूँगा । उन्होने कहा की व्यक्ति को धार्मिक होना चाहिये लेकिन अन्धविश्वासी होने से बचना चाहिये और सामाजिक रीति-रिवाजों में फिजूल खर्ची बन्द कर शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्च करना चाहिये । इस मौके पर जगनाराम पैन्सिया की अध्यक्षता में समाज के लोगों ने डूंगरराम गेदर का सम्मान किया । इस अवसर पर दक्ष प्रजापति अतिथि भवन के अध्यक्ष गोपाल बबेरवाल, श्रियादे सेना चूरू के जिलाध्यक्ष गोपीचंद प्रजापत, लिखमाराम कुदाल, शंकरलाल कुदाल डाबला, एडवोकेट आनंद प्रजापत, रामचंद्र आयतान, बीरबल नोखवाल , मदनलाल प्रजापत, महेश प्रजापत, मनिराम सिंहमार, सुरेश पैन्सिया, लिखमीचंद टाक पार्षद, किशन किरोडिवाल, ओमप्रकाश सिंहमार, कन्हैयालाल टाक, दयाचंद नानवाल , मुकेश प्रजापत, सुभाषचंद्र खरेसिया आदि मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ