Type Here to Get Search Results !

पेयजल समस्या को लेकर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया।



तारानगर विधानसभा क्षेत्र के ढाणी बाबरियान व गोगटिया कच्छावतान में पिछले 6 माह से चल रही पेयजल समस्या को लेकर सैंकडों ग्रामवासियों व महिलाओं ने भाजपा नेता राकेश जांगिड़ के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी मोनिका जाखड़ को ज्ञापन दिया।

ग्रामवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पिछले 6 महीनों से पानी की समस्या बनी हुई है पीने के लिए एक बूंद तक नसीब नही हो रही है तथा काफी बार अवगत कराने पर भी कोई सुनवाई नही हो रही है। गांव की महिलाओं ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि पिछले 6 महीनों से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं तथा हालात खराब है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ