Type Here to Get Search Results !

गणेशदास स्वामी डॉक्टरेट की मानद् उपाधि से सम्मानित

 गणेशदास स्वामी डॉक्टरेट की मानद् उपाधि से सम्मानित




सरदारशहर। मुन्नालालराव 


गाँव बरडासर निवासी एवं नेत्रदान -रक्तदान जनजागरण अभियान के जिला संयोजक गणेशदास स्वामी को गत तीन दसक से मानव सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए डॉक्टर ऑफ सोशियल सर्विस की मानद् उपाधि ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी चैन्नई द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वामी राष्ट्रीय पल्सपोलियो, नेत्रदान, रक्तदान, वृक्षारोपण, नशाउन्मूलन, सामाजिक कुरीति उन्मूलन तथा क्षेत्र में जंजीरों से बंधे मानसिक रोगियों के सर्वे एवं उनके ईलाज की व्यवस्था का कार्य कर रहे हैं। इन कार्यों के लिए उन्हें राज्य के तीन बार रहे मुख्यमंत्री तथा तात्कालीन महामहिम उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत सम्मानित कर चुके हैं तथा अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान जिनकी संख्या 350 से ऊपर  मिल चुके हैं। स्वामी को डॉक्टर की उपाधि मिलने पर अनेक संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ