बेटी के जन्म पर गाजे-बाजे से किया नामकरण संस्कार
सरपंच ने की बच्ची के नाम 2100 रुपए की एफडी करवाने की घोषणा
सरदारशहर।मुन्नालाल राव
तहसील के गांव दुलरासर में रामकुमार पुत्र जगदीश प्रसाद सांसी के घर बेटी के जन्म पर धूमधाम से नामकरण संस्कार किया गया। बेटी बेटा एक समान की धारणा के साथ नामकरण संस्कार में गांव के अनेक गणमान्य जन शामिल हुये वहीं ग्राम पंचायत सरपंच विद्या देवी की तरफ से बच्ची के नाम 2100 रुपए की एफडी बनाने की घोषणा की गई l
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ