चूरू । नई सड़क के धोबी चौराहे के पास वैभव प्लाजा के बेसमेन्ट में आरोग्य हैल्थ केयर का शुभारंभ पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने अपने कर कमलों से किया। स्वास्थ सही तो सबकुछ सही की तर्ज पर बोलते हुए पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि इस केयर के खुलने से व्यक्ति को कम समय में अपने स्वास्थ्य को सही कर सकता है। हर इंसान को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। इस मशीन से मानसिक तनाव को हटाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ उठाना चाहिए। आज के इस तेज रफ्तार से चलने वाले जीवन को आरोग्य बनाया जा सकता है। प्रो.बलवीर ढाका व राकेश बेनीवाल ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त्ःा किया। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, उप प्रधान सपना तालणिया, ताराचन्द भांभु, पंचायत समिति सदस्य नन्दराम गोदारा, देपालसर सरपंच बलवीर ढाका, सुपरवाईजर कृष्णा, नारायण बेनीवाल, अमीलाल बेनीवाल, नत्थमल ढाका, कमल ढाका, बजरंग बेनीवाल, नवीन बेनीवाल व भोजराज ढाका आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ