चूरू, । महाविद्यालय में छात्राओं ने शिविर के तीसरे दिन की शुरूआत श्रमदान के साथ हुई। उसके पश्चात् दौड़, रस्सा कसी, युगल बाधा दौड़, निंबू दौड़, जलेबी तोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया। संचालन लोहिया महाविद्यालय खेल प्रभारी संजय कस्वां व लालचन्द चाहर ने किया। रस्सा कसी में दुर्गा टीम विजयी रही। अन्य प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय इस प्रकार रहीं। निंबू दौड़ में शमा कायमखानी, भावना व अंजली जांगीड़, दौड में संजू नायक, शमा कायमखानी, पूजा न्यौल व मनीषा, युगलवाधा दौड़ में पूजा न्यौल व पूजा कुमारी प्रथम, शमा व रिंकू द्वितीय, भावना व वर्षा तृतीय स्थान पर रही। जलेबी तौड़ प्रतियोगिता में बिंदू गढवाल, पूनम मान व शालिनी शर्मा विजेता रही। इसके पश्चात् लोहिया महाविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर रविन्द्र कुमार बुडानिया ने छात्राओं को एन.एस.एस कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ता के रूप में सम्बोधित किया। बुडानिया ने छात्राओं को एन.एस.एस शिविर का लाभ लेने के लिए प्रस्तुतीकरण के प्रत्येक मौके को भुनाने हेतु प्रेरित किया साथ ही प्रत्येक छात्रा को कॉलेज शिक्षा में ही जीवन के लक्ष्य ढूढ़ने और उन्हें जी जान से पाने को जुट जाने कहा। कार्यक्रम में संजय कस्वां व नीतेश नारनोलिया ने भी संबोधन दिया। छात्राओं ने स्वयं खीर जलेबी बनाकर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ