Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा अल्प समय के लिए पहुंचे सरदारशहर


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा अल्प समय के लिए पहुंचे सरदारशहर


 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनिल शर्मा के नेतृत्व में किया स्वागत

सरदारशहर। (मुन्नालाल राव) राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज अल्प समय के लिए मेगा हाईवे स्थित झंकार होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। जहां आर्थिक पिछड़ा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। डोटासरा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शानदार बजट पेश किया है, प्रदेश के हर जिले में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, नवाब खां, जितेंद्र स्वामी, पार्षद राजेश पारीक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर माली, सेवादल जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित, राजेंद्र मोदी, अंजू भाट, रावताराम जांगिड़, विष्णु गौड़ सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपना जीरो बैलेंस बचत खाता कुछ ही मिनटों में, सीधे अपने घर से।अभी खोले 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ