Type Here to Get Search Results !

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दुलरासर में



 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दुलरासर में


 

 

चूरू जिला प्रमुख वंदना आर्य कार्यक्रम में रही उपस्थित


दुलरासर सरपंच विद्या देवी पारीक की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम संपन्न


प्रीति शर्मा व प्रभा पारीक ने किया कार्यक्रम का संचालन


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुलरासर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या देवी सरपंच ग्राम पंचायत दुलरासर ने की । कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सरोजकंवर ने कहा कि मेरा मिशन लड़कियों को काबिल बनाना है। इसी अवसर पर सरोज स्वामी ने लड़कियों को स्वावलंबन बनने की शिक्षा दी। ग्राम पंचायत दुलरासर के विद्यालय की प्राचार्य प्रति शर्मा ने निर्भय होकर तथा लोगों की मानसिकता को दरकिनार करते हुए लड़कियों को आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम संचालिका व्याख्याता प्रभा पारीक ने महिलाओ से सम्बन्धित विकास के मुद्दों को प्रमुखता से राजनीतिक दलों  के प्रतिनिधियों उठाने का  आग्रह किया। साथ ही जब महिलाए खुद ही पहल करेगी तभी उनके कार्यों में बयार आएगी। मुकेश पारीक ने महिलाओं को नारी शक्ति के रूप में मानकर उसे सशक्त करने पर बल दिया ।कार्यक्रम में उपस्थित विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक ने सभी को महिलाओं के विकास में सहयोग करने की अपील की । प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया तथा किसी भी महिला बच्ची के साथ अन्याय होने पर कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया  इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोककुमार पारीक बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकेशकुमार तिवारी नायब तहसीलदार प्रहलादराय प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित जिला प्रमुख के पति रवि मेघवाल सहित गांव के काफी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सरपंच प्रतिनिधि नानूराम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर ग्राम  के मुरलीधर पारीक किशनलाल माली मालाराम सत्यनारायण नंदराम ओमप्रकाश सहित काफी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रभा पारीक ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ