Type Here to Get Search Results !

झुग्गी झोपड़ियों में बच्चों के बीच मनाया पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर ने अपना जन्मदिन

 

         रतननगर, । रतननगर नगरपालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर ने सोमवार को चूरू में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले आपणी पाठशाला के बच्चों के बीच पहुंच कर अपना जन्मदिवस सादगी से मनाया। इस दौरान उन्होनें चूरू जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष अजीज खां द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए झोंपडियों में रहने वाले बच्चांे को फल, बिस्किट एवं खाद्य सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होनें कहा कि स्थानीय विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से उन्हें यही प्रेरणा मिली है कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की भी पीड़ा और दर्द को दुर करने का हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होनें कहा कि अमीर और बडे़ लोगों के पास तो पहंुचने के लिए हर किसी में होड़ मची रहती है लेकिन जो वास्तव में पीड़ित और जरूरतमंद है वहां तक पहंुचकर उनकी मदद करना ईश्वर की मदद के बराबर है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या एवं पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर को जन्मदिन के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पार्षद ओमप्रकाश, लतीफ चुनगर, विक्रम मीणा, विजय कुमार मिश्रा, सुभाष मायल, मुकेश सिंह, नगरपालिका पीआरओं किशन उपाध्याय, अल्पसंख्यक युवा मोर्चा के इदरीश खान दौलतखानी, शाहरूख खान पंजाबी, सोएल खान, जावेद खान, लोकेश शर्मा, आदिल उस्मानाबाद, खालिद, आदिल मोयल, दिलदार, शकील खान, शाहरूख, सोनू आदि भी उपस्थित थें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ