Type Here to Get Search Results !

उदयपुरवाटी के सभी वार्डों में होगा सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव

 



मौसमी बीमारियों व वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु होगा छिड़काव........ पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी

सुमेर सिंह राव 

उदयपुरवाटी l कस्बे के सभी वार्डों में जय सिंह एंड टीम पचलंगी द्वारा सोडियम हाइपोक्लोराइड व पाईराथाईरो का छिड़काव किया जाएगा l उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने बताया कि जय सिंह एंड टीम पचलंगी द्वारा कस्बे के सभी वार्डों में स्वयं के खर्चे पर मौसमी बीमारियों एवं वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए यह छिड़काव किया जाएगा l उन्होंने बताया कि जैसे ही टीम वार्डों में छिड़काव करने पहुंचे तो मंडल सदस्य टीम का सहयोग जरुर करें l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ