मामा ने गाजे बाजे के साथ घोड़ी पर बैठा कर निकाली भांजी की बिंदोरी, बेटा बेटी में दिया समानता का संदेश
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
शहर के वार्ड नंबर 47 गौशाला बास में मामा ने गाजे-बाजे व धूमधाम से अपनी भांजी सीमा की बिंदोरी निकालकर बेटा बेटी में समानता का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि सीमा पुत्री रमादेवी हनुमान प्रसाद कम्मा की शादी जतिन पुत्र अनितादेवी महेंद्र कुमार राकसिया निवासी भादरा के साथ 4 मार्च को होनी है। शादी से पूर्व मामा रामपाल सांखला ने अपनी भांजी को घोड़ी पर बैठा कर गाजे बाजे के साथ नाच गाकर बिंदोरी निकाली तो जगह जगह मोहल्ले वासियों व रिश्तेदारों ने बिटिया को आशीर्वाद प्रदान किया। बिंदोरी में जगनाराम, लक्ष्मीनारायण, मोहनलाल, रामचंद्र, श्यामलाल, रामपाल, पवन, सुभाष, लीलाधर, सुनील, पवनकुमार पांडीया, राजकुमार टाॅक, गोविंद टॉक, सीताराम सांखला, धनराज राव, मदनलाल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी व महिलाओं ने बिटिया को आशीर्वाद प्रदान कर सफल वैवाहिक जीवन की प्रार्थना की।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ