Type Here to Get Search Results !

नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ


 नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ


 

सरदारशहर। मुन्नालाल राव



सोमवार 28 मार्च को नवीन स्किल डेवलपमेंट सेंटर, प्रताप कॉलोनी वार्ड नंबर 15 में राजस्थान सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर आर एस सीआईटी का शुभारंभ किया गया। संस्था अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि शिवीर में महिलाओं व बालिकाओं को बेसिक कंप्यूटर कोर्स एवं इंटरनेट से संबंधित पाठ्यक्रम सिखाया जाएगा और कोटा विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा उपरांत प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा ।  इसी के साथ चयनित सभी महिलाओं व बालिकाओं को नि:शुल्क पुस्तकें व रजिस्ट्रेशन नंबर देकर कंप्यूटर प्रशिक्षण की कक्षाएं शुरू की गई।

शिविर का शुभारंभ सरपंच दीपक शर्मा ने फीता काटकर  किया।

इस अवसर पर डॉ कल्पना मोरिया, अशोक सायरे, डॉ नवरत्न शर्मा, डॉ ऐश्वर्या शर्मा, गोपीचंद व विनोद सैनी आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ