Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय डाक कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल

 केंद्रीय डाक कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल


 


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय डाक कर्मचारियों ने आज नेशनल फेडरेशन पोस्टल एंप्लोई के बैनर तले 28 व 29 मार्च दो दिवसीय हड़ताल के तहत पोस्ट ऑफिस कार्यालय के आगे संगठन अध्यक्ष शिवरतन जोशी की अध्यक्षता में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान उपाध्यक्ष वृद्धि चंद ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारी 28 व 29 मार्च 2 दिन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य मांगे जिनमें जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए एवं डीआर के एरियर का भुगतान, नई पेंशन स्कीम समाप्त करने व पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, डाक जीवन बीमा एवं पोस्टल बैंक का प्राइवेटाइजेशन व कोर्पोराईजेशन रोकने, ग्रामीण डाक सेवकों को सिविल सर्वेंट का दर्जा देने सहित अनेक मांगे हैं। सरकार ने अगर समय रहते हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो आगे भी हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर स्थानीय इकाई संगठन अध्यक्ष शिवरतन जोशी, नथमल शर्मा, राकेश मीणा, सुरेश बुनकर, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, श्रवण कुमार, भंवर सिंह, प्रविंदर सिंह, ओमप्रकाश भार्गव, निर्मल कुमार, अरुण कुमार, सुरेश कुमार सैनी सहीत पोस्टमैन, डाक सहायक एवं एमटीएस स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ