Type Here to Get Search Results !

बिलाड़ा -उचित मूल्य की दुकान में राशन सामग्री को लेकर धांधली

 

खबर जोधपुर के बिलाड़ा से, यहा अनुज्ञाधारी उचित मूल्य की दुकान के आवंटन धारी, द्वारा राशन सामग्री में भारी धांधली को लेकर, उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। ग्रामवासी ग्राम पड़ासला खुर्द तहसील बिलाड़ा ने ज्ञापन में बताया की, हम लोग पेशे से अधिकतर काश्तकार एवं मजदूर है। हमारे ग्राम में राज्य सरकार द्वारा, हमारे पंचायत पड़ासला कलां में एक उचित मूल्य की दुकान स्थापित है जिसका आवंटन गोविन्दसिंह के नाम से है। संचालन कर्ता द्वारा अपने कर्मचारियों से मिलीभगत कर, ग्रामीणों के हिस्से का अनाज समय पर, हमें नहीं मिलता है, तथा कर्मचारियों द्वारा इसमें भारी धांधली एवं अनियमितता की जा रही है, तथा हमे मिलने वाले राशन के गेहूं वगैराह की राशनिंग कर चोरी चुपके, इसे बाजार में बेचा जा रहा है। जिसकी हम ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उनके द्वारा उक्त धांधली को रोकने के सम्बन्ध में किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है। हम हमारे हिस्से का पूरा गेहूं पिछले एक वर्ष से नही मिल रहा है। तथा फर्जी ऑनलाईन एवं ऑफलाईन एन्ट्रिया कर, हमारे हिस्से के गेहूं वगैराह को बाजार में बेच कर, कालाबाजारी की जा रही है, तथा शीघ्र ही इनके विरुद्ध किसी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है, तो हमें आगामी दिनों में राशन सामग्री से पूर्ण रूप से वंचित रहना पड़ सकता है। जिससे हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। तथा हमें वांछित सरकारी सुविधाएं नही मिल पायेगी। तथा हमे मजबूरन हमे हमारे हक के लिये जन आंदोलन करना पड़ सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ