सरदारशहर एसबीडी कॉलेज में विश्व जल दिवस पर सेमिनार का आयोजन
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
एसबीडी स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग में बायोटेक्निकल सोसायटी के तत्वाधान में सहायक आचार्य अशोक कुमार मेघवाल व भानुप्रिया सूंडा की उपस्तिथि में विश्व जल दिवस पर मंगलवार को एमएससी प्रवेश और फाइनल के विद्यार्थियो द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे एमएससी प्रवेश और फाइनल के विद्यर्थियो ने सेमिनार दिया जिसमे एम छात्रा ग्रेसी सिंह राजवी ने इकोलॉजिकल सेक्सन पर, विनिता सोनी ने आईयूसीएन पर, जसप्रीत कौर ने ग्लोबल वार्मिग पर, छात्र पवन कुमार ने बायोस्फेयर रीजन पर, एम एससी फाइनल की छात्रा कौशल्या शर्मा ने उत्पादकता पर और कविता पारीक ने मृदा प्रदूषण पर, ज्योति जांगीर ने पॉपुलेशन इंटरएक्शन पर वहीं कोमल कंवर ने टाइप्स ऑफ इकोसिस्टम पर पीपीटी प्रस्तुत की । इस दौरान एम एससी प्रवेश तथा फाइनल के विभिन्न विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ वी के स्वामी व विभाग प्रभारी अमरचंद कुमावत ने कहा कि सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को बड़ी उत्साह के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

आप सभी के लिए हमेशा तैयार रहेंगे ।
योगेश पांडिया गोरखाना
योगेश पांडिया गोरखाना