सेवादल ने किया राज्यमंत्री पवन गोदारा का स्वागत
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा , राज्यमंत्री का जयपुर से हनुमानगढ़ जाते समय प्रणव कुटिर गैस्ट हाउस मे सेवादल के जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गोदारा ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश की जनता को समर्पित शानदार बजट के प्रचार प्रसार, खास कर पुरानी पैंशन योजना एवं चिरंजिवी बीमा योजना में 10 लाख तक बीमा जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं का लोगों तक प्रचार प्रसार का आह्वान किया । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीक्षित के अलावा जिला कांग्रेस सेवादल के सचिव भंवरूखां , धर्मचंद सारण , सरदारशहर विधान सभा अध्यक्ष महेन्द्र जाखड , शहर अध्यक्ष श्याम व्यास , देहात अध्यक्ष रामलाल सारण , निवर्तमान कांग्रेस देहात ब्लाक अध्यक्ष ताराचंद सारण, कृषि मंडी अध्यक्ष इंद्राज सारण , अंकित सारण , सोनू नाई एवं मनोज चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ