जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम संपन्न
पदम भूषण ओलंपियन देवेंद्र झाझरिया ने दिया खेलकूद सामग्री वितरण कर दिया फिटनेस का संदेश
20 युवाओं को उत्कृष्ट सेवा सम्मान व 15 नवयुवक मंडलो को खेल सामग्री वितरण की गई
नेहरू युवा केंद्र चुरु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम टाउन हॉल में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एवं पद्म भूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया ओम सारस्वत डॉ विवेक विजय पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड सुभाष कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में युवा अधिकारी मंगल जाखड़ ने सभी का स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा युवा देश का भविष्य होते हैं और नेहरू युवा केंद्र जैसे संस्थानों का युवा शक्ति के लिए जो कार्य किया जा रहा है वह अपने आप में सराहनीय है उन्होंने युवा संसद में भारत के संसदीय परंपराओं की जानकारी देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां की लोकतंत्र की परंपराएं प्रत्येक व्यक्ति के रक्त में प्रवाहित होते हैं इस अवसर पर बोलते हुए देवेंद्र झाझरिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाकर भारत सरकार के द्वारा युवाओं को जिस प्रकार से मोटिवेट किया जा रहा है इससे आज देश में खेल प्रतिभाएं निरंतर निकल रही है उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति का संकल्प हो तो बड़ी से बड़ी बाधाओं को भी पार कर सकता है इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया साथ ही शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के द्वारा लोगों का मन मोह लिया इस अवसर पर योग कार्यक्रम का प्रदर्शन शानदार रहा साथी युवाओं ने नशा मुक्ति पर अनेक नाटकों के द्वारा लोगों की वाहवाही बटोरी साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नृत्य नाटिका के माध्यम से नन्हे मुन्ने बच्चों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस अवसर पर नीरज जांगिड़ ने सब का आभार व्यक्त किया संचालन नेमीचंद जांगिड़ रवि दाधीच ने किया इस अवसर पर लोकेश सैनी रत्ना कोठारी ज्योति शर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ