Type Here to Get Search Results !

भाजपा युवा मोर्चा की जिलास्तरीय संगठनात्मक बैठक


CHURU- भाजपा युवा मोर्चा की जिलास्तरीय संगठनात्मक बैठक गुरुवार को स्थानीय आसेरी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा पूर्व जिलाअध्यक्ष बसन्त शर्मा, नगरमंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी व सुरेश सारस्वत मंचासीन रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल बालन ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मोर्चा को सशक्त करने हेतु प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। आगामी 21 अप्रैल को विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने की जानकारी कार्यकर्ताओं को देने के साथ ही कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भागीदारी निभाने का आव्हान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ