चूरू में वार्ड 27 के कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है जहां पार्षद पर हुए इस जानलेवा हमले की वारदात में पार्षद सहित पार्षद पुत्र और तीन बेटियाँ गम्भीर घायल हुए हैं जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुँचाया है जहां गम्भीर अवस्था मे पार्षद और पार्षद पुत्र का उपचार जारी है. सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और सीओ सिटी ममता सारस्वत मौके पर पहुँची और वारदात की जानकारी ली.परिजनों ने बताया कि वार्ड 27 के पार्षद मोहमद अली अपने पुत्र रफीक के साथ कोर्ट से घर आ रहे थे तभी शहर के जीणमाता मंदिर के पास कार सवार बदमाशों ने मोहमंद अली पर कार से कुचलने का प्रयास किया और बीच बचाव करने आए उनके पुत्र पर सरियों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया पिता और भाई पर हमले की जानकारी मिलने पर समीम और नसीम अपनी बेटी शबनम के साथ मौके पर पहुँची तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ