Type Here to Get Search Results !

कंदोई फार्म हाउस पर भव्य श्याम होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, बाबा के कीर्तन में झूमे श्याम प्रेमी

कंदोई फार्म हाउस पर भव्य श्याम होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, बाबा के कीर्तन में झूमे श्याम प्रेमी



सरदारशहर। मुन्नालाल राव


पुलासर रोड स्थित कंदोई फार्म हाउस पर रविवार को घर-घर फागोत्सव कीर्तन के फलस्वरूप श्याम होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें सैकड़ों श्याम भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान फार्म हाउस पर संगीतमय श्याम संकीर्तन का आयोजन रखा गया जिसमें रोडा बंधुओं ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है, सांवरे की महफ़िल को सांवरा सजाता है सहित अनेक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। संजय कंदोई ने बताया कि पूरे फाल्गुन मास में घर-घर श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा सफल संकीर्तन किया गया उसी उपलक्ष्य में आज बाबा का गुणगान एवं श्याम प्रेमियों के लिए सहभोज रखा गया है। इस दौरान कंदोई परिवार ने पधारे हुए सभी श्याम प्रेमियों का श्याम दुपट्टा व श्याम लॉकेट पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर शानदार स्वागत सत्कार किया। कीर्तन के बाद सभी श्याम प्रेमियों ने सह भोज रूप में मिलजुल कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नरेश कंदोई, संजय कंदोई, अजीत कंदोई, संदीप कंदोई, निरंजन कंदोई, सूर्य प्रकाश लढिया, राजकुमार तिवारी, मनोज व्यास, महेश करनानी आदि ने आये हुए सैकड़ों श्याम भक्तों की अगवानी कर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ