कालूसर के जोहड़ पायतन में 25 लाख रूपयों से बनी हवेली पर चली जेसीबी
हवेली टूटती देख घर की महिला हुई बेहोश
सरदारशहर। मुन्नालालराव
तहसील के गांव कालूसर में जोधपुर उच्च न्यायालय के आदेश से रविवार को जोहड़ पायतन में निसार खां पुत्र असगर खां द्वारा 25 लाख की लागत से बनाई गई हवेली को तहसीलदार पवन मीणा के नैतृत्व व 50 पुलिसकर्मियों की मौजूदकी में जेसीबी चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। टूटती हवेली को देखकर घर की महिलाओं ने रो-रो कर प्रशासन से मात्र 5 दिन का समय मांगा लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कोर्ट के आदेश का हवाला देकर अतिक्रमण को तोड़ते रहे इधर महिलाए जोर-जोर से चिल्लाती रही। पीड़ित महिला व उनकी बेटियों ने कहा कि गांव के करीबन 20 घर इसी जोहड़ की जमीन में बने है लेकिन हमारे ही घर पर जेसीबी चलाकर हमें बे-घर क्यों कर रहे हो। आपको बता दें इस जोहड़ पायतन की जमीन पर पिछले 15-16 वर्षो से कब्जा कर रखा था। गांव के गणमान्य जनों द्वारा बैठक के दौरान कई बार मना करने पर भी निसार खां ने जबरदस्ती कब्जा करते इसमें निर्माण कर लिया था। मामला कोर्ट में जाने के बाद जोधपुर उच्च न्यायालय के द्वारा जोहड़ पायतन में बने मकानों को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी हुआ तब प्रशासन ने इस कार्रवाही को अंजाम दिया । तहसीलदार पवन कुमार मीणा बताया कि जो भी सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करके बैठे है उनके घरों पर कभी भी जेसीबी चल सकती है। ऐसे में अच्छा ये होगा कि सरकारी भूमि पर कोई भी कब्जा ना करें । इस दौरान सरदारशहर एसएचओ बलराजसिंह मान व भानीपुरा एसएचओ सुभाष चंद के नैतृत्व में भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा वहीं एसडीएम रीडर निर्मल सोनी, गिरदावर हिंगलाजदान चारण, अशौक सैनी, पटवारी काशीराम बेनीवाल, महेंद्र कस्वा सहित बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ