खेतों पर उड़ रहा हेलीकॉप्टर बना कौतूहल का विषय, लोगों ने जताई भू भौतिकी सर्वेक्षण की संभावना
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
तहसील क्षेत्र के खेतों पर पिछले दो-तीन दिनों से उड़ रहा हेलीकॉप्टर एवं उसके नीचे लगी मशीन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर एवं उसके नीचे लगी तकनीकी मशीन की सहायता से केंद्रीय भूजल विभाग द्वारा पानी की स्थिति का सर्वे किया जा रहा है। जो 31 मार्च तक सुजानगढ़, चूरू, राजगढ़ व सरदारशहर क्षेत्र में मैग्नेटिक सर्वे किया जाएगा।
हालांकि क्षेत्र के लोगों द्वारा इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अलग-अलग अंदेशा लगाया जा रहा है, वहीं जानकारी के अभाव में अफवाहों का दौर भी जारी है। शीघ्र ही अधिकारियों से बात कर इस संबंध में पूरी जानकारी क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ