रैगर समाज ने समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
सरदारशहर।मुन्नालाल राव
रैगर समाज सरदारशहर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर सांवरमल गहनोंलिया, नायब तहसीलदार गोगराज रच्छोया व बिहारीलाल माच्छलपुरीया के तहसीलदार बनने पर शाॅल, साफा व बाबा साहेब का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही साहित्य क्षेत्र मे संजय धोलपुरिया व पेरासिटिंग वाॅलीवाॅल खिलाडी ममता गाडगिल का भी समान किया। कार्यक्रम की अध्य्क्षता मुन्नीलाल बडिवाल ने की। समाज द्वारा सम्मान मिलने पर
अधिकारियों ने समाज का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक धोलपुरिया ने किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी मोहनलाल धौलपुरिया, रूपचंद जगरवाल, पोकरमल बाकोलिया, प्रह्लाद राय मूनपुरिया, हंसराज खेड़ीवाल, घड़सीराम अल्वरीया, चंपालाल जगरवाल, प्रदीप खेड़ीवाल, गंगाराम खेड़ी वाल सहित समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ