Type Here to Get Search Results !

अध्यक्ष तपन जैन ने चूरू सांसद राहुल कस्वां को केंद्रीय विद्यालय प्रारम्भ करने हेतु ज्ञापन सौंपा

 


CHURU- आपणो सुजला संस्थान के अध्यक्ष तपन जैन बिनायक्या ने चूरू सांसद राहुल कस्वां से नई दिल्ली सांसद आवास पर मुलाकात करके सुजानगढ तहसील में केंद्रीय विद्यालय प्रारम्भ करने हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय विद्यालय की मांग करते हुए जैन ने लिखा कि चूरू जिले की आबादी लगभग 25 लाख है परन्तु इतनी बड़ी आबादी पर जिले में मात्र एक ही केंद्रीय विद्यालय है। सुजानगढ़ तहसील चूरू जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर है जिससे तहसील के विद्यार्थियों को केंद्रीय विद्यालय की उच्च स्तरीय शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। सुजानगढ़ तहसील में अगर केंद्रीय विद्यालय प्रारम्भ होता है तो सुजानगढ के अलावा बिदासर एवं लाडनूँ के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। ज्ञापन में सुजानगढ़ तहसील में शीघ्रातिशीघ्र केंद्रीय विद्यालय प्रारम्भ करने की मांग की गई है। साथ ही केंद्रीय सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को आपणो सुजला संस्थान के सहयोग से आम तक पहुंचाने पर भी परिचर्चा की गई। सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि वो पहले से ही सुजानगढ़ तहसील में केंद्रीय विद्यालय हेतु प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्रीय विद्यालय हेतु वो हर सम्भव प्रयास करेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ