Type Here to Get Search Results !

जीवन सारा निर्णय का है- एडवोकेट रामेश्वर रामसरा

 







तारानगर, महेन्द्र सिंह।



श्री विवेकानंद शिक्षण संस्थान, ढाणी कुम्हारान में बुधवार को सुस्वास्थ्य एवं संस्कारित शिक्षा विषय पर कार्यशाला हुई। जिसमे मुख्य अतिथि किशोर न्याय बोर्ड सदस्य एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर ग्रामसेवक महावीर घासोलिया व पैरालीगल वॉलिंटियर्स रामचंद्र आइतन व एस वी एस एस निर्देशक बनवारी बाबरिया सहित शाला का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


इस अवसर पर एडवोकेट रामेश्वर प्रजापत ने शाला के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बच्चो को सुबह जल्दी उठने की शपथ दिलाई तथा बताया कि

जीवन सारा निर्णय का है, निर्णय समय पर लिया जाना चाहिए। सबसे पहले विश्वास उसके बाद प्रयास, उसके बाद कड़ी मेहनत तथा अभ्यास जरूरी है। कार्यक्रम में एडवोकेट ने कविताएं सुनकर विद्यार्थियों को हंसाकर लोटपोट किया।

       इस अवसर पर सामान्य ज्ञान की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्रओं की पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शाला की छात्रओं द्वारा संस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ