Type Here to Get Search Results !

सरदारशहर के एसबीडी महाविद्यालय में स्वयंपाठी छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा सेंटर पुनः शुरू


सरदारशहर के एसबीडी महाविद्यालय में स्वयंपाठी छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा सेंटर पुनः शुरू


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष किशनलाल सींवर व छात्र नेता संदीप कड़वासरा ने SBD राजकीय पीजी महाविद्यालय सरदारशहर के प्राचार्य  डॉ. विनोद कुमार स्वामी से मुलाकात कर आर्ट्स के प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए बंद किये गये परीक्षा सेंटर की आ रही समस्या के पोर्टल को लेकर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के परीक्षा नियंत्रक राजाराम चोहल को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मेल पत्र लिखा जिसका समाधान परीक्षा नियंत्रक ने तुरंत सीमित 200 सीटों के लिए पुनः चालू करने का आदेश दे दिया हैं।


वंचित स्वयंपाठी छात्र-छात्राएं अब पनः महाविद्यालय में परीक्षा सेंटर बैठ पाएंगे। साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख को 10 दिन आगे बढ़ाने को लेकर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति महोदय को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा पत्र भिजवाने का निवेदन किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ