Type Here to Get Search Results !

जांगिड़ महासभा चुनाव संपन्न, नीरज जांगिड़ निर्वाचित हुए चूरू जिला अध्यक्ष

 

CHURU - आज दिनांक 27 मार्च 2022 को श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण चूरू में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पद हेतु चुनाव हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदेव शर्मा के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई जिसमें  चूरु जिले से जिला अध्यक्ष पद हेतु एक नामांकन प्राप्त होने पर नीरज जांगिड़ को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा चूरू के जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। निर्वाचन के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने नीरज जांगिड़ को जिला अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

विश्वकर्मा प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीप्रकाश राजोतिया ने कहा कि चूरू महासभा जिला पद हेतु चुनाव में निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनाए  जाने पर सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल  जांगिड़ ने सभी को धन्यवाद देते हुए निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी समाज बंधुओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नीरज जांगिड़ ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर समाज एकता शिक्षा एवं कुरीतियों मिटाने का कार्य करेंगे तथा युवा शक्ति को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर विश्वकर्मा समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश राजोतिया लीलाधर राजोतिया बसंत शर्मा विश्वनाथ सिलक भंवरलाल जांगिड़ बैजूराम राजोतिया सीताराम रोलीवाल रामलाल रोलीवाल मगराज जांगिड़ किशनलाल काकटिया सोहनलाल मिशन गिरधारीलाल जांगिड़ राधेश्याम विष्णु कुमार ओम प्रकाश वेद प्रकाश राजोतिया हरिकिशन जांगिड़ मोरसिंह जांगिड़ नवरंग लाल जांगिड़ बुधमन सिल्क भंवरलाल चोयल पहलाद राम जांगिड़ चंपालाल जांगिड़ हरी प्रसाद जांगिड़ मगराज रामलाल रामनिवासउमेद कुमार जांगिड़ विजय कुमार जांगिड़ विनोद कुमार महावीर प्रसाद शंकरलाल राज कुमार जांगिड़ मनीष कुमार दिलीप कुमार अशोक कुमार अजय कुमार गौरव जांगिड़ बाबूलाल शर्मा लोकेश कुमार पवन कुमार नरेंद्र जांगिड़ सचिन कुमार आदि अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ