Type Here to Get Search Results !

साइंस अकादमी में वार्षिकोत्सव उत्साह

 


वजीरपुर,(महेन्द्र शर्मा) गामा साइंस अकादमी में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह के मनाया। जिसमें बालकों व अभिभावकों का किया सम्मान। कार्यक्रम की मां शारदा की तश्वीर पर मुख्य अतिथि देवीलाल, मुकेश मीणा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। जिसके मुख्य अतिथि देवीलाल मीणा वजीरपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश मीणा व रूपसिंह मीणा, नाहर सिंह मीणा,गंगापुर सिटी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या राजेन्द्री मीणा, पीलोदा, कोयला प्रधानाचार्या अनिता, सुनीता मीणा रहे। जिनका स्वागत अकादमी के व्यवस्थापक जय प्रकाश मीणा द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के प्रमोद कुमार ने बताया कि बारहवीं कक्षा की विदाई समारोह के पश्चात वार्षिकोत्सव का आगाज किया गया। दो वर्ष से कोरोना महामारी के चलते वार्षिकोत्सव मना नही पाए। इस बार दो वर्ष पश्चात तीसरे वर्ष वार्षिकोत्सव मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ