मितल महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया वार्षिकोत्सव, छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महिला पीजी महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मित्तल ट्रस्टी सुरेश मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक राजाराम चोयल, पालिका चेयरमैन राजकरण चौधरी व उपखंड अधिकारी पवन कुमार थे। कुलपति सिंह ने नारी शिक्षा की उपयोगिता बताते हुए छात्राओं को आह्वान किया कि वे अपने उद्देश्यों का सही निर्धारण कर पूर्ण निश्चय के साथ आगे बढ़े तो सफलता जरूर मिलेगी। इससे पूर्व महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष बृजमोहन सर्राफ, मुन्नालाल सेठिया, डॉ. नवरत्नमल सोनी, डॉ. अमित बैद, डा. नीरज अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार पारीक व जीडी मित्तल स्कूल के प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहीं प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय पारीक ने अतिथियों का स्वागत कर महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रतिभाशाली एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक से बढकर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी और विद्यालय के मैनेजमेंट की खूब सराहना की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता सुदर्शन गोयल ने उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सज्जनकुमार मित्तल, मुन्नालाल सेठिया, छगनलाल सेवदा,राजेंद्र सोनी,शोभाकांत स्वामी, डॉ. विकास सोनी, आनंद देराश्री, मयंक मोदी, अशोक भोजक, संजय दीक्षित, श्याम सुंदर मित्तल, बालचंद सहित सरदारशहर के गणमान्य नागरिक, महाविद्यालय का स्टाफ, छात्राएं एवं अभिभावक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुनील खत्री एवं डॉ. रश्मि गोड़ ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
1 टिप्पणियाँ