भींवसर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन, कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
तहसील के गांव भींवसर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति उप प्रधान केसरी शर्मा ने चारदीवारी एवं स्कूल क्रमोन्नति की घोषणा की वहीं गांव के सेवानिवृत्त अध्यापक हनुमानमल मीणा ने मां सरस्वती के मंदिर निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार युवा उद्यमी धनपत सारण ने ₹21000 विद्यालय परिवार को प्रदान करने की घोषणा की और सोना देवी की तरफ से विद्यालय परिवार को ₹11000 प्रदान किए गए। आज के कार्यक्रम में कुल ₹127000 का विद्यालय विकास में योगदान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार एवं आकर्षक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं व दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में सीबीईओ अशोक कुमार पारीक, एसीबीईओ अशोक कुमार गौड़, बाबूलाल शर्मा, आरपी राकेश किलानिया, समसा ऑफिस चूरू से ओमप्रकाश बारूपाल, सुरेंद्र महला, विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक, एसएमसी अध्यक्ष सुल्तान सिंह, बनवारीलाल, बजरंगलाल, श्यामलाल, सहीराम, सत्यनारायण, हनुमान मीणा, इंदरचंद, भंवरलाल, कोडाराम, आदि उपस्थित रहे। विद्यालय स्टाफ ने आये हुए समस्त अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ