Type Here to Get Search Results !

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है अभी थमने का नाम नही ले रहा



                                                                   रुचि यूक्रेन से आई छात्रा

                                                                    नवीन यूक्रेन से आया छात्र
                                                                   ड़ॉ दुलाराम बच्चों के पिता


रिपोर्ट- तारानगर से बुधराम वर्मा
तारानगर:- यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है अभी थमने का नाम नही ले रहा। इस स्थिति में  राजस्थान के भी काफि संख्या में लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं वही राजस्थान के चूरू से भी कई युवक-युवतियां यूक्रेन में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं 

युद्ध के हालात को देखते हुए वहां फंसे हुए बच्चों सहित उनके मां-बाप की भी नींद उड़ी हुई है वहीं भारत सरकार के प्रयासों से यूक्रेन से बच्चों की भारत वापसी जारी है इसी क्रम में यूक्रेन से 2 बच्चे आज चूरू के तारानगर में पहुंचे। अपने घर पहुंच कर जहां बच्चों ने चैन की सांस ली वही अपने बच्चों को देखकर माता पिता परिवार व परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे तारानगर के डॉक्टर दुलाराम सागर जो पशुपालन विभाग में सेवानृवित उपनिदेशक रहे हैं के बेटे नवीन व बेटी रुचि यूक्रेन के इवानो यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे यूक्रेन से लौटे नवीन संगर ने बताया की यह हालात अचानक से बने है और अचानक बमबारी शुरू हो गई इन हालातों के बारे में हमें भी जानकारी नहीं थी हमें इतना ही बताया गया था ब्रेकिंग में की हालात नॉर्मल है अचानक हालात बिगड़ गए और हम बहुत चिंतित महसूस कर रहे थे अचानक ही हमें एंबेसी के निर्देशानुसार वहां से निकलना पड़ा और हम रोमानिया बॉर्डर पहुंचे जहां से एयर इंडिया की फ्लाइट से हमें भारत पहुंचाया गया। 


नवीन ने बताया युद्ध की स्थिति में सैनिक और बच्चे की मनोस्थिति में बहुत अंतर होता है सैनिक प्रिपेयर होता है जबकि बच्चा बहुत भयभीत महसूस कर रहा है बम बहुत नजदीक गिर रहे थे तो हमें भी बहुत चिंता हो रही थी वापस लौटने की स्थिति पर नवीन ने बताया कि उन्हें भारत पर पूरा विश्वास था भारत सरकार के बैकग्राउंड के बारे में हमें मालूम था पहले  भी हमने भारत सरकार के प्रयासों को देखा है उनका इतिहास देखा है स्वदेश पहुंचने के बारे में नवीन ने भारत सरकार एमबेसी अधिकारी और मीडिया को धन्यवाद दिया उनके प्रयासों से ही वह अपने आप को भारत लौटने में सक्षम मानते हैं यूक्रेन से वापस लौटी युवती रुचि ने बताया कि हमें भारत सरकार से निर्देश मिले थे कि जितनी जल्दी हो सके इस देश को छोड़ा जाए युद्ध की स्थिति अभी बनी हुई है लगातार बमबारी हो रही थी वहां की स्थिति के बारे में रुचि ने बताया कि युद्ध की स्थिति बनी हुई है वहां के लोग बहुत चिंतित हैं रुचि ने बताया कि अभी भी लगभग 15000 के करीब बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं ऐसी स्थिति से अपने परिजनों के बीच पहुंचकर रुचि ने बताया कि बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।

        वहां की याद कर के अब भी डर लग रहा है। अपने बच्चों के वतन वापसी पर उनके माता-पिता भी अपने आप को बहुत खुशनसीब महसूस कर रहे हैं और बहुत ही खुशी जाहिर कर रहे हैं कि हमारे बच्चे आज सुरक्षित हमारे बीच पहुंच गए उसके लिए उन्होंने भारत सरकार व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ