Type Here to Get Search Results !

जरूरतमंदों की सेवा सराहनीय कार्यः राठौड़

 

चूरू, । नगरपालिका रतननगर के अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह राठौड़ ने कहा है कि दुनिया में बहुत कम लोगों को नर सेवा का अवसर मिलता है। जिन्हें यह अवसर मिले, उन्हें नर को नारायण और गरीब को गणेश मानकर यह सेवा करनी चाहिए। जरूरतमंद और पीड़ित की सेवा ईश्वर की आराधना से भी बढ़कर है। 

अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह राठौड़ मंगलवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा चूरू की ओर से रतननगर में जरूरतमंदों को चरण पादुकाएं वितरित करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपने पुरूषार्थ से अर्जित धन में से कुछ राशि जरूरतमंदों के लिए खर्च किया जाना शेखावाटी अंचल की सदियों पुरानी परम्परा रही है और यह एक अच्छी बात है कि इन परिवारों से जुड़े लोग आज भी यह परम्परा निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका के स्थाई व अस्थाई महिला स्वच्छता सेनानियाें को रेडक्रॉस द्वारा उपलब्ध करवाई गई चरण पादुकाएं वितरित कीं और कहा कि गर्मी के इस मौसम में इनका उपयोग लाभकारी रहेगा। इस अवसर पर नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता भरत गौड़, कनिष्ठ सहायक मनोहर सिंह, तेज कुमार, पीआरओ किशन उपाध्याय, सीओ नवीन कुमार शर्मा, सफाई निरीक्षक पुरूषोत्तमलाल, जमादार अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ