आठ से लेकर साठ साल तक के लोगों ने भरपेट किया भोजन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l कस्बे में बस स्टैंड पर स्थित इंदिरा रसोई में मंगलवार को खाने खाने आए लोगों को स्पेशल डाइट परोसी गई l स्पेशल डाइट में मंगलवार को आए हुए लोगों ने स्वादिष्ट खीर का भरपूर आनंद लिया 8 से लेकर 60 साल तक के लोगों ने इंदिरा रसोई में आकर भरपेट भोजन किया 80 वर्षीय रामेश्वर लाल राठी ने इंदिरा रसोई में हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता यहां बनने वाले खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि बहुत ही साफ सुथरा खाना है कोई किसी तरह की परेशानी यहां पर नहीं होती है l वहीं 60 वर्षीय मूल चंद सैनी ने बताया कि यहां खाना ठीक मिलते हैं कोई किसी तरह की परेशानी लोगों को नहीं होती है l इंदिरा रसोई की निर्देशिका कांता देवी के अनुसार मंगलवार को स्पेशल डाइट में खीर, चपाती ,सब्जी व आचार आए हुए लोगों को परोसा गया l

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ