प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में करेंगे परीक्षा पे चर्चा
कार्यक्रम के प्रचार प्रसार को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय ने रखी प्रेस वार्ता
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
स्थानीय बीकानेर रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आज स्थानीय पत्रकारों, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को लेकर प्राचार्य हरीश कुमार मीणा एवं श्रीमती नूतन चौधरी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी देखें इसके लिए इसके प्रचार प्रसार हेतु आज की बैठक रखी गई है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षा के समय विद्यार्थी किस तरह का व्यवहार उपयोग में लाएं एवं परीक्षा को चिंता मुक्त होकर उत्सव के रूप में देखें इस संदर्भ में विद्यार्थियों को मोटिवेट किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो मीडियम वेव, ऑल इंडिया रेडियो एफएम चैनल, लाइव वेब स्ट्रीमिंग ऑन वेबसाइट ऑफ़ पीएमओ, लाइव वेब स्ट्रीमिंग ऑन शिक्षा मंत्रालय, दूरदर्शन, माई गवर्नमेंट इन, शिक्षा मंत्रालय का यूट्यूब चैनल, फेसबुक चैनल, स्वयंप्रभा चैनल एवं विद्यालय की वेबसाइट सहित अनेक माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य हरीश कुमार मीणा, श्रीमती नूतन चौधरी, आदित्य कुमार त्यागी, चंद्र प्रकाश भारद्वाज, अभय सिंह यादव, सचिन दहिया, विकास, प्रमोद आदि कार्मिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ