Type Here to Get Search Results !

श्री श्याम दीवाने संकीर्तन में बही भजनों की गंगा

 श्री श्याम दीवाने संकीर्तन में बही भजनों की गंगा


 


श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय सत्तू कॉलोनी स्थिति प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित के आवास पर श्री श्याम दीवाने संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित कीर्तन में श्याम भक्तों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। इस अवसर पर बाबा का भव्य दरबार सजाया। श्याम भक्तों ने ज्योत लेकर घर परिवार व क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। भजन संध्या में संकीर्तन मंडल द्वारा रामजी पेड़ीवाल के सौजन्य से प्रधान प्रतिनिधि राजपुरोहित को श्री श्याम की भव्य छवि भेंट की गई। संकीर्तन समापन पर पुरोहित परिवार ने प्रसाद वितरण कर सभी श्याम भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सत्तू कॉलोनी निवासियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरोहित परिवार के सदस्य व श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ