लोगों ने उनके फार्म हाउस पर जाकर दी शुभकामनाएं
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी lभारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक वह क्षेत्र के लोक लाडले नेता शुभकरण चौधरी का जन्मदिन गुढा स्थित उनके फार्म हाउस पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l
राष्ट्रीय सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हजारों की तादाद में उनके फार्म हाउस पहुंचकर विधायक को शुभकामनाएं प्रेषित की l मदन लाल भावरिया ने विधायक शुभकरण चौधरी की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र में पूर्व विधायक भाजपा नेता शुभकरण चौधरी गरीबों के सच्चे हितैषी तो है ही साथ ही आम जनता से भी उनका अच्छा खासा लगाव है l

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ