सुमेर सिंह राव
कांवट l कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समस्त ग्राम जनता के तत्वावधान में सातवां स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जिसका शुभारम्भ थोई थाना अधिकारी आलोक पुनिया,कांवट सरपंच मीना सैनी,जुगलपुरा सरपंच कैलाश मीणा व चिकित्सा प्रभारी डॉ आर के शर्मा के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। रक्तदान शिविर में कस्बा व आसपास की सात-आठ ग्राम पंचायतों के साथ घसीपुरा गांव के महेंद्र सिंह खोखर एक हाथ मदद की ओर फाउंडेशन घसीपुरा ने कोरोना महामारी में चार बार रक्तदान कर गांव का गौरव बढ़ाया अब तक 8 बार रक्तदान किया साथ में घसीपुरा के युवा जयपुर सीकर दिल्ली रींगस चोमू अनेक क्षेत्र के हॉस्पिटलों में उपस्थित होकर जरूरतमंदों को रक्तदान करते हैं गांव की युवा शक्ति घनश्याम खोखर प्रकाशचंद मुंड वकील राजेंद्र बोराण मानपुरा सुधीर लांबा नवीन लाम्बा की ढाणी पंच शंकर वर्मा नरेंद्र खोखर नरेंद्र रोलानिया मोहित खोखर मोती सैनी अध्यापक चंदगी वर्मा महेंद्र सिंह प्रदीप खोकर विक्की खोखर रामसिंह खोखर प्रकाश खोखर पप्पू सैनी सुभाष स्वामी पप्पू स्वामी कबीर बिट्टू हरिसिंह खोखर रमेश कटारिया सुभाष के साथ गांव के अनेक युवाओं ने रक्तदान कर मानव जीवन कल्याण के लिए क्षेत्र के युवाओं को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।शिविर में संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर व एसएमएस हॉस्पिटल की टीम द्वारा रक्त संग्रहन किया गया। युवाओ का रक्तदान शिविर के दौरान काफी उत्साह रहा।आयोजक टीम द्वारा रक्तदाताओं की बढ़ती संख्या देखते हुए सीएचसी के वार्ड में भी रक्तसंग्रहन की व्यवस्था की गई। रक्तदान शिविर में 408 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसमे संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर को 257 व सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर को 151 रक्तदाताओं ने रक्त संग्रह किया। शिविर में आयोजकर्ताओं द्वारा रक्त संग्रह करने आयी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर थोई थाना अधिकारी आलोक पुनिया,कांवट सरपंच मीना सैनी,जुगलपुरा सरपंच कैलाश मीणा,चिकित्सा प्रभारी डॉ आर के शर्मा,डॉ सुनील रुलानिया, डॉ प्रभाव सिंह सामोता,डीआर महरिया,विष्णु बंसल,पूर्व सरपंच प्रीतमपुरी भोलाराम लांबा,कांवट चौकी प्रभारी बलवीर सिंह,सांवरमल अग्रवाल,संतोष यादव प्रशांत राजन ललित सेन राम लखन,नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश खोखर,राकेश मिश्रा,दीपेंद्र चौधरी,रमेश मल्लाका,बुद्धि प्रकाश जोशी,विजय सैन,रामावतार बड़सरा,राकेश बंसल,चंद्रप्रकाश बंसल,दीपेंद्र सैनी,राकेश बंसल,आनंद सैनी,राजू रोलाण,उमेश हरितवाल, सहित कई गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि व आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ