Type Here to Get Search Results !

10 अप्रैल रामनवमी पर होगा विराट शोभायात्रा का आयोजन, 20,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना



10 अप्रैल रामनवमी पर होगा विराट शोभायात्रा का आयोजन, 20,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना 



बड़ी संख्या में महिलाएं भी लेंगी शोभायात्रा में भाग


मित्तल महाविद्यालय में रखी गई बड़ी बैठक, रजिस्ट्रेशन के लिए एप लॉन्च और पोस्टर का विमोचन


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


10 अप्रैल को श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य रामनवमी शोभायात्रा के सफल आयोजन हेतु आज मित्तल महाविद्यालय में बड़ी बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें शहर के सैकड़ों गणमान्य जनों ने शामिल होकर अपने विचार व्यक्त किए। राम जन्मोत्सव समिति संयोजक जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि 2 साल कोरोना के कारण शोभायात्रा का आयोजन नहीं हो सका ऐसे में इस बार विराट शोभायात्रा के लिए सभी उत्साहित है शोभायात्रा में जहां पुरुष सफेद कुर्ता, पायजामा एवं केसरिया ध्वज और साफा पहनकर शामिल होंगे वहीं महिलाएं केसरिया गणवेश, बंगाली गणवेश व राजपूताना गणवेश  पहनकर शोभायात्रा में भाग लेंगी। इसके साथ ही शोभायात्रा में अनेकों प्रकार की झांकियों सहित हमारी पुरातन संस्कृति के अनेक दृश्य देखने को मिलेंगे। महिला संयोजक जय श्री वर्मा ने बताया कि भव्य शोभायात्रा यात्रा मजिस्ट्रेट कोठी से रवाना होकर कंदोई बगीची पहुंचेगी जहां हमारे आराध्य देव श्री राम की भव्य आरती की जाएगी। वर्मा ने यात्रा में महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर इसके प्रचार प्रसार में सहयोग करने की अपील की। 



बैठक में राम जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ, संयोजक जितेंद्र सिंह शेखावत, सह संयोजक मदन ओझा, संघ जिला प्रचारक चैतन्य जी, सुभाष सोनगरा, राकेश मोहन इंदौरिया, खेतूलाल डागा, मुन्नालाल सेठिया, समाजसेवी ओमप्रकाश जोशी, डॉ बनवारी लाल, लाभुराम सारण, शिव कुमार सोनी, ओंकार बाली, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, सुबोध सेठिया, डॉक्टर पूनमचंद भाटी, प्रसन्न लूणीया, संजय पारीक, अशोक धौलपुरिया, अभिषेक पारीक, महिला संयोजक जयश्री वर्मा, सोनू शर्मा, सपना लूणीया, ग्रामीण संपर्क समिति के शिवदयाल पारीक, सुखाराम पारीक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।बहरहाल सभी कार्यकर्ता उत्साहित होकर विराट और भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ