CHURU- लायंस क्लब चूरू द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
लायन सुनील रंजन टकणेत ने बताया कि क्लब अध्यक्ष लायन विनोद शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रांतीय प्रोजेक्ट के तहत दो दिवसीय शिविर का आयोजन 21 व 22 फरवरी को कमल ऑप्टिकल्स पर किया गया है सरकारी विद्यालय में अध्यनरत 163 बालिकाओं के नेत्रों की जांच कमल ऑप्टिकल्स पर लायन ताराचंद प्रजापत द्वारा की गई। उसमे से 70 बालिकाओं में दृष्टि दोष पाया गया और उनके चश्मे के नंबर दिये गए। चश्में लायन्स क्लब इन्टरनेशन फाउंडेशन के आर्थिक सौजन्य से बनकर आने पर बालिकाओं को निःशुल्क वितरित किये जायेंगे ।
शिविर में सचिव लायन राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, लायन शैलेन्द्र माथुर, लायन शौकत अली टाक, लायन चन्द्रप्रकाश खत्री, लायन महेन्द्र धानुका ने अयोजकीय भूमिका निभाई।’

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ