चूरू 22 फरवरी। तारानगर के जिला परिषद के सदस्यो ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला परिषद सदस्य त्रिलोकाराम कस्वां ने बताया कि तारानगर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में जो जल जीवन मिशन के तहत जिन गांवों में घर घर नल कनेक्शन दिए जाने थे। उन गांवों में काफी घरों को कनेक्शन से वंचित कर रखा है। जिन घरों में कनेक्शन दिये गए उन घरों में पानी नही आ रहा है। जब जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को बताते ह तो जलदाय विभाग के अधिकारी का जवाब आता है कि पीछे से आ रही खुली नहर का पानी चोरी हो रहा है।गांव के लोगो को टेंकरों से पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है। बुचावास गांव में दो जलाशय होने के बावजूद भी आधे घरों में पानी नही जा रहा है। चुनाराम की ढाणी में बिल्कुल भी पानी नही आ रहा है। करणपुरा, बालिया, गोडास, ढाणी आशा आंनद सिंह पूरा, ढाणी बाबलिन आदि गांवों में भी पानी नही जा रहा है। कस्वां ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों को जिले में टोलटैक्स से मुक्त करवाया जाए। जिला परिषद सदस्य विमला कालवा ने बताया कि सरदार शहर से तारानगर के बीच बुचावास के पास 7 मिल से चुनाराम की ढाणी की तरफ जानेवाली 3 किलोमीटर सड़क की मरम्मत के बजाय पुनः बनवाने का कार्य करे। यह सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मालीराम सारस्वत, गिरधारी लाल पारीक, राजकुमार स्याग व नोरंगराय सिलू आदि ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ