पचलंगी के झडाया नगर का काकड ढहर की ढाणी भोफा वाली में शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा
झडाया बजरंग धाम से डीजे के साथ निकाली कलश यात्रा
शिव परिवार की मूर्तियों का हुआ नगर भ्रमण
गुर्जर समाज के लोगों ने पूर्व विधायक व प्रधान का किया सम्मान
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
पचलंगी के झडाया नगर के काकड ढहर की ढाणी भोफा वाली में शिव मंदिर में सोमवार को शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सुबह 8:00 बजे झडाया नगर बजरंग धाम में पंडित मनोज तिवारी व पवन जोशी ने कलशो की पूजा-अर्चना करवाई। उसके बाद कलश यात्रा को डीजे के साथ नाचते गाते रवाना किया जो मुख्य मार्गों होती हुई कांकड़ ढहर की ढाणी भोफा वाली के शिव मंदिर पर पहुंची। कलश यात्रा का रास्ते में ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। शिव परिवार की मूर्तियों को वाहन में बैठाकर नगर भ्रमण करवाया। उसके बाद हवन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। उसके बाद संत कृष्ण दास निमोद, बजरंग धाम झडाया से सीतारामदास, हनुमान दास मोनी महाराज हंसनला धाम, ईसरा नाथ धुणी धनावता से सावता राम भगत आदि के सानिध्य में पंडितों ने वेद मंत्रोंनाचयारण के द्वारा शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना करवाई। आयोजक छोटू राम भोफा, पूरणमल, कालूराम ,रूडा राम राम सहित समस्त भोफा परिवार का सहयोग रहा। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आए पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का गुर्जर समाज के लोगों ने साफा माला पहना कर सम्मान किया। उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर का महिलाओं ने शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने किया।इस दौरान भोलाराम खटाना नंगली गुजरान, सुरेश चोटिया,बजरंग लाल मीणा, लक्ष्मण गुर्जर, सीताराम, बंशीधर ,नागरमल, बालू राम गुर्जर ,सरदारा राम सहीत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ