Type Here to Get Search Results !

पंचतत्व में विलीन हुए जसवंत सिंह जी बाबाजी

 


वंदे मातरम भारत माता की जय घोष के गगनभेदी नारों के साथ रवाना हुई शव यात्रा


लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर दी बाबोसा को अंतिम विदाई


हजारों की संख्या में शव यात्रा में उमड़े लोग



सुमेर सिंह राव 


उदयपुरवाटी। 

संघ के पुरोधा पूर्व विभाग संघचालक जसवंत सिंह बाबाजी के आकस्मिक निधन के बाद बुधवार को उनके आवास से शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई श्मशान घाट पहुंची  जहां बाबोसा का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गया। बाबाजी के बड़े पुत्र पूर्व झुंझुनू जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत ने मुखाग्नि दी l जसवंत सिंह जी बाबोसा की अंतिम यात्रा जब कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजर रही थी तो जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर संघ के पुरोधा पूर्व विभाग संघचालक जसवंत सिंह जी बाबोसा कि शव यात्रा पर पुष्प वर्षा कर अंतिम विदाई दी। शव यात्रा जब उनके आवास से रवाना हुई तब लोगों ने वंदे मातरम व भारत माता के जय धोष के गगनभेदी नारों के के साथ बाबाजी की शव यात्रा में लोग का हुजूम उमड़ पड़ा l  शव यात्रा में आर एस एस व भाजपा के कई दिग्गज लोगों ने भाग लिया l शव यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावडिया, झुंझुनू भाजपा जिला महामंत्री , सीकर भाजपा के कमल सिखवाल, गुढा टैगोर स्कूल के निदेशक वीरपाल सिंह शेखावत,  व्याख्याता दशरथ सिंह राव, प्रदीप शेखावत, माणक लाल, लोकेंद्र सिंह, रामनिवास सैनी, जग्गू शर्मा, राजेंद्र मारवाल, रामजीवन शाह, डॉ शैलेंद्र, सहित कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने जसवंत सिंह जी बाबोसा की अंतिम यात्रा में भाग लिया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ