तारानगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनियाला में नवयुवक मंडल बनियाला द्वारा सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महासचिव अमित बुडानिया ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 16 सौ मीटर की दौड़ तथा एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अनेक गांवों की टीमें भाग ले रही है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बुडानिया ने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम प्रधान संजय कस्वां, उप प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सांकरोत, पूर्व सरपंच मोहनलाल सुथार, अशोक शर्मा, श्रवण गड़ाना , च्यानणमल पूनियां भगतसिंह भाकर, रमेश तेतरवाल सहित ग्रामीण एवं नवयुवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन संदीप रुलानिया ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ