Type Here to Get Search Results !

जिला कलक्टर ने विजेता विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित

 



चूरू की राजकीय गोयनका उमावि में  कला, साहित्य, संस्कृति एंव पुरातत्व विभाग व युवा मामले एंव खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के 75 वे वर्ष आयोजन श्रंखला में गांधीवादी डॉ एसएन सुब्बाराव की जयन्ती पर आयोजित युवा पखवाड़े के समापन पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता  को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने कहा कि हम लोगों को अन्य राज्य की भाषा को हासिल करने की लालसा रखे। विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व निर्माण की आधार शिला बनाये। आप अपने स्वास्थ्य, अपने मूल्यों व सिद्धांतो   के प्रति कार्य कर रहे हों तो आप निश्चित तौर से समाज का निर्माण कर सकते हो। कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने विजेता विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी निसार अहमद खान, शिक्षाविद एचआर इशराण, माशि एडीओ सांवरमल गहनोलिया, सीबीओ बजरंग लाल सैनी, संस्था प्रधान कासम अली खान, अहिंसा प्रकोष्ठ के निदेशक  दुलाराम सहारण, सूचना एंव जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक कुमार अजय,   महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के  तहसील संयोजक रियाजत खान व एसीबीओ खालिद तुगलक आदि ने  अपने विचार व्यक्त किये। संचालन उम्मेद गोठवाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ