Type Here to Get Search Results !

रविवारीय श्री श्याम संकीर्तन में बही भजनों की गंगा, श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु

 

रविवारीय श्री श्याम संकीर्तन में बही भजनों की गंगा, श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय सत्तू कॉलोनी में श्री श्याम आदर्श भक्त मंडल द्वारा नारायण लाटा के आवास पर रविवारीय  श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन रखा गया जिसमें शहर के श्याम भक्तों ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी और दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान बाबा का फूलों से श्रंगार कर श्याम भक्तों ने ज्योत जलाई।आये हुये सभी श्याम भक्तों व महिलाओं ने बाबा की ज्योत लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया व क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। लाटा परिवार सभी श्याम भक्तों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ