Type Here to Get Search Results !

नेताओं ने कहा नहीं रहने देंगे विकास कार्यों की कमी

 



मदीना कॉलोनी रहवासी संस्था द्वारा कांग्रेस नेताओं व पार्षदों का भव्य स्वागत, नेताओं ने कहा नहीं रहने देंगे विकास कार्यों की कमी


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


शहर में रविवार को शेर मोहम्मद खान व अब्दुल अजीज सुजान खान द्वारा एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें  मदीना कॉलोनी रेहवासी संस्था द्वारा राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड के अध्यक्ष अनिल शर्मा, पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर माली सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं का 51 किलो की माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए बोर्ड अध्यक्ष अनिल शर्मा, पालिका अध्यक्ष चौधरी व उपाध्यक्ष चायल ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी बशर्ते आप अपने क्षेत्र में हो रही मूलभूत समस्याओं के बारे में समय-समय पर अवगत करवाते रहें।  कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा कांग्रेस के सभी पार्षदों का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पार्षद पप्पू खां, नूर मोहम्मद खोखर, राजेश पारीक, हंसराज सिद्ध, आसिफ खोकर, रिजवान सैयद, मुंशीशाह भाटी, मास्टर उमरदीन सैयद, मुमताज टीटी, नवाब खां ठेकेदार, सुरेश तिवारी, मुख्त्यार खान, चंपालाल सैनी, अंजू भाट, बसीर खोकर, फारुख ज्यान मोहम्मद, मदन सिंह निर्माण सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर अब्दुल अजीज खां व शेर मोहम्मद खां ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रुस्तम खान ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ