जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा
चूरू, 22 फरवरी। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने कहा है कि चिकित्सा सेवाओं की माॅनिटरिंग के लिये चिकित्सा अधिकारी फील्ड विजिट पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर फील्ड में काम कर रही आशा सहयोगिनी व एएनएम के फील्ड के कार्यों के वेरिफिकेशन के लिये आंकड़ों का मिलान किया जाये। जिला कलक्टर ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज के लक्ष्य शत—प्रतिशत पूरे करने के निर्देश दिये। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य पूरे करने के लिये लाईन लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिये।
बीसीएमओ व सेक्टर प्रभारी सौ घरों में करें भ्रमण
जिला कलक्टर ने नियमित टीकाकरण अभियान के लिये बीसीएमओ व सेक्टर प्रभारियों को लाइन लिस्ट के अनुसार टीकाकरण में पिछड़ रहे गांव में जाकर सौ घरों में फील्ड विजिट करने तथा टीकाकरण से छूटे व वंचित रहे बच्चों तथा टीकाकृत बच्चों की लाईन लिस्ट का वेरिफिकेशन करनें के निर्देश दिये। राजश्री योजना व जेएसवाई योजना में प्रथम व द्वितीय किश्त की पेडेंसी कम करने के निर्देश दिये। उन्होंने ब्लाॅक अनुसार पेडिंग लिस्ट के साथ राजकीय संस्थान, जहां पर अधिक प्रकरण पेडिंग हैं, उनका निस्तारण करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने कायाकल्प कार्यक्रम व लक्ष्य कार्यक्रम के लिये जिला स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने होम डिलेवरी के आंकड़ों पर चर्चा करते हुये सभी बीसीएमओ को ऐसे ग्रामीण क्षेत्र, जहां पर होम डिलेवरी अधिक है, वहां पर चिकित्सा अधिकारियों को विजिट करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शेष रहे राजकीय चिकित्सा संस्थान को रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभार्थियों को लाभ दिलवाने के लिये योजना से जोड़ने के सभी को निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तहत वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण करवाने के निर्देश दिये। मातृ मृत्यु दर पर चर्चा करते हुये उन्होंने सोशियल आडिट करवाने के निर्देश दिये। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. वेद प्रकाश ने बताया कि टीबी कार्यक्रम के तहत उपचारित टीबी रोगियों की चिकित्सा संस्थान पर बैंक खाता संख्या सहित संपूर्ण डिटेल भरी जाये जिससे उन्हें निक्षय पोषण योजना के तहत लाभान्वित किया जाये। सिलकोसिस मरीजों के लिये हर माह में प्रथम व तृतीय सप्ताह मेें मेडिकल बोर्ड बैठेगा जिससे सिलकोसिस मरीजों को समय पर प्रमाण पत्र जारी किया जा सकेगा।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. भंवरलाल सर्वा ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में बताया। बैठक में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवकरण गुरावा, आरसीएचओ डाॅ. विश्वास मथुरिया, बीसीएमओ डाॅ. विकास सोनी, डाॅ. हरकेश, डाॅ. मनीष तिवाड़ी, डाॅ. ओमप्रकाश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशीष खण्डेवाल, संग्राम सिंह, जिला लेखा प्रबंधक सुरेन्द्र बराला सहित बीपीएम मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ