सरदारशहर। स्थानीय तहसील परिसर में आज अभिभाषक संघ सरदारशहर के चुनाव संपन्न हुए जिसमें माणक चंद भाटी पक्ष के पूरे पैनल ने विजय हासिल की। चुनाव अधिकारी गोवर्धन पांडीया की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुये। चुनाव में कुल 161 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 5 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए माणक चंद भाटी को 87 मत मिले वहीं मनोज पारीक को 72 मत मिले। 15 वोटों के अंतर से माणक चंद भाटी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर तेजकरण सारण को 64 मत मिले व सुरेंद्र निर्वाण को 95 मत मिले 31 मतों से सुरेंद्र सिंह निर्वाण उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद के लिए आसिफ मोयल को 66 मत मिले और सीताराम स्वामी को 97 मत मिले 27 मतों के अंतर से सीताराम स्वामी विजय हुये। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमरचन्द सिद्ध को 59 व भागीरथ सींवर को 98 मत प्राप्त हुए 39 मतों के अंतर से भागीरथ सींवर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु बंटी सिंह राठौर को 77 एवं रजनीश शर्मा को 81 मत मिले ऐसे में 4 मतों से रजनीश शर्मा पुस्तकालय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने पर सभी अधिवक्ताओं ने चुनाव अधिकारी का आभार व्यक्त किया। चुनावी प्रक्रिया में कुल 14 मत रद्द हुए। वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर दास स्वामी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर चुनाव अधिकारी गोवर्धन पांडीया का आभार व्यक्त करते हुए सभी को मिलकर सहयोग करने की अपील की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ