Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 

विधायक आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया शहीद दिवस, 

सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय विधायक आवास पर पंडित भंवर लाल शर्मा व युवा नेता अनिल शर्मा के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मना कर 2 मिनट का मौन रखा व गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल व मास्टर उमरदीन सैयद ने गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि गांधी जी के बलिदान व उनके आदर्शों को देश में सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान सभी की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर गांधी  के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर माली, उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, पार्षद ओमप्रकाश नाई, मदन सिंह निर्वाण, राजेश पारीक, बसीर खोखर, मास्टर उमरदीन सैयद, विष्णु गौड़, फारुख ज्यान मोहम्मद, कान सिंह राजपूत,  जगदीश धन्ना वंशी, पार्षद ताराचंद सैनी, मुंशी शाह भाटी, प्रकाश प्रजापत, मनोनीत पार्षद नवाब खानी, सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ